शनिवार को करें ये 5 उपाय, दूर होगा शनिदोष


By Ashish Mishra09, Dec 2023 05:00 AMjagran.com

शनि देव

शनि देव को कर्म के फल दाता के रूप में माना जाता है। आइए जानते हैं कि शनि दोष दूर करने के लिए शनिवार को कौन से उपाय करने चाहिए?

शनि दोष को दूर करना

बुरे कर्म करने वाले लोगों से शनि देव रुष्ठ रहते हैं। जिसकी वजह से इन लोगों को शनि दोष का सामना करना पड़ता है।

शनिवार के उपाय

शनि देव को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को शनिवार के दिन करने से दोष दूर होते हैं।

पीपल के पेड़ की पूजा करें

शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान जल अर्पित करके तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि दोष दूर होने लगता है।

हनुमान जी का ध्यान करें

शनिवार को हनुमान जी की आराधना करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। इससे कुंडली में शनि दोष खत्म होने लगता है।

दान करना

हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। शनिवार के दिन काला तिल, काला कपड़ा, सरसों का तेल और जूते -चप्पल का दान करना चाहिए।

शनि के मंत्रों का जाप

शनि देव की कृपा प्राप्त करने और दोष को खत्म करने के लिए शनिवार को मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही शनि चालीसा का पाठ भी करें।

काले तिल का दीपक जलाएं

शनिवार के दिन काले तिल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ