पान खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे


By Amrendra Kumar Yadav20, Apr 2024 04:00 PMjagran.com

खाने के बाद पान का सेवन

पान का सेवन हमारी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, प्राचीन कहानियों में भी इसका उल्लेख मिलता है और आज भी लोग खाने के बाद पान खाना पसंद करते हैं।

सेहत को मिलते हैं कई लाभ

पान को खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, इसकी पत्तियां चबाने से कई लाभ मिलते हैं। वहीं इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है।

पाए जाते हैं गुण

पान के पत्ते में कई गुण पाए जाते हैं, इसमें आयोडीन, फाइबर, विटामिन-सी, आयरन, फास्फोरस पाया जाता है। ये तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

पाचन रहता है दुरुस्त

पान की पत्तियां चबाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके सेवन से कब्ज, एसिडिटी से छुटकारा मिलता है, वहीं गैस आदि की समस्या में भी पान का सेवन फायदेमंद होता है।

दांतों के लिए फायदेमंद

वहीं दांतों के लिए भी पान का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, हालांकि चूना और कत्था वाला पान सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

डायबिटीज रहता है नियंत्रित

पान डायबिटीज की समस्या में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है, पान की पत्तियां चबाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है जिससे डायबिटीज भी नियंत्रित रहती है।

सर्दी-जुकाम से राहत

पान खाने से सर्दी-जुकाम की समस्या से आराम मिलता है। खांसी की समस्या में कई बार बलगम जमा हो जाता है, ऐसे में पान का सेवन से इस समस्या में आराम मिलता है।

कैंसर से होता है बचाव

पान का सेवन करने से कैंसर जैसी गंभीर समस्या से बचाव होता है, क्योंकि इसमें एंटीकैंसर गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कैंसर की सेल्स में वृद्धि नहीं होती है।

पान का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM

खाली पेट 2 लौंग खाने से होते हैं हैरान कर देने वाले ये 5 फायदे