जानिए, कौन है BBC का मालिक और यह कैसे करता है काम?


By Abhishek Pandey27, Jan 2023 11:49 AMjagran.com

क्यों है चर्चा में

BBC यानि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन इन दिनों अपनी एक डॉक्यूमेंट्री के बाद सुर्खियों में है।

प्रोपेगंडा

भारत सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रोपेगंडा करार दिया है और इसके भारत में रिलीज के लिए रोक लगा दी है।

कैसे हुई BBC की शुरुआत?

लेकिन काफी कम लोगों को पता होगा की BBC की शुरुआत कैसे हुई और इसका मालिक कौन है?

कब हुई BCC की शुरुआत?

BBC की शुरुआत 18 अक्टूबर, 1922 को एक निजी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी के रुप में हुई थी। जिसमें केवल ब्रिटिश निर्माताओं को शेयर रखने की अनुमति थी।

मालिक

साल 1926 में एक संसद सिफारिश के बाद कंपनी को ब्रिटिश संसद के प्रति जवाबदेह बना दिया गया। फिर भी इसकी गतिविधियां स्वतंत्र ही रहीं।

कैसे काम करता है?

BBC अभी तक बीबीसी रॉयल चार्टर के द्वारा ही संचालित हो रहा है, जो कि राजशाही द्वारा प्रदान की गई एक संस्था है।

मौजूदा चार्टर

इस चार्टर को 10 वर्षों में फिर से नवीनीकृत कराना होता है, फिलहाल BBC का मौजूदा चार्टर 2027 तक चलेगा।