यंगस्टर्स के बीच पॉपुलर वेब सीरीज हॉस्टल डेज का अब तीसरा सीजन प्राइम वीडियो पर 16 नवंबर को रिलीज होने जा रही हैं। इस सीरीज में हॉस्टल लाइफ को दिखाया गया हैं।
नेटफ्लिक्स सीरीज डेड टु मी का तीसरा सीजन 17 नवंबर को स्ट्रीम होने जा रही हैं।
साउथ की पॉपुलर फिल्म सीता रामम अब हिंदी में 18 नवंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आ स्ट्रीम होने वाली हैं। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और दुलकर सलमान ने शानदार एक्टिंग की हैं।
जी5 पर 18 नवंबर को इस क्राइम सीरीज कंट्री माफिया वेब सीरीज रिलीज हो रही है। इस सीरीज में रवि किशन, अंशुमान पुष्कर और सौंदर्या शर्मा नजर दिखाई देगें।
साउथ एक्टर चिरंजीवी और सलमान खान की फिल्म गॉड फादर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 19 नवंबर को रिलीज होगी।
एमएक्स प्लेयर पर 19 नवंबर को क्राइम वेब सीरीज धारावी बैंक स्ट्रीम की जाएंगी। इस सीरीज से सुनील शेट्टी ओटटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं।