लग्जरी लाइफ जीती हैं ये फ्लॉप एक्ट्रेसेज


By Akanksha Jain15, Aug 2023 12:37 PMjagran.com

फ्लॉप एक्ट्रेसेज

आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताएंगे जो इंडस्ट्री में तो फ्लॉप हैं लेकिन अभी भी लग्जरी लाइफ स्टाइल एन्जॉय कर रहीं हैं।

आयशा टाकिया

टार्जन एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने अपने करियर में बहुत कम फिल्में ही की हैं लेकिन आज एक्ट्रेस काफी क्लासी लाइफ स्टाइल जी रहीं हैं।

शमिता शेट्टी

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का नाम भी इंडस्ट्री की फ्लॉप एक्ट्रेसेज में आता है। एक्ट्रेस इंटीरियर डिजाइनर हैं और शानदार लाइफस्टाइल जीती हैं।

अमृता अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी रेडस्टोन ग्रुप के डायरेक्टर शकाल लदाक से शादी की है और आलिशान जिंदगी जी रहीं हैं।

सेलिना जेटली

सेलिना जेटली ने अपने करियर में काफी कम फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने ऑस्ट्रेलियाई पीटर हाग से शादी की है जिनके सिंगापुर और दुबई में कई होटल हैं।

उर्मिला मातोंडकर

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कई फिल्में की लेकिन फिर भी एक्ट्रेस का नाम फ्लॉप की लिस्ट में शामिल है। उन्होंने कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की है।

किम शर्मा

मोहब्बतें फिल्म में अपनी एक्टिंग की वजह से काफी पॉपुलर हुई लेकिन उन्हें ज्यादा काम नहीं मिला। किम शर्मा फिलहाल कापी क्लासी जिंदगी जी रहीं हैं।

ट्विंकल खन्ना

राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना का करियर भी कुछ ज्यादा खास नहीं रहा लेकिन एक्टर अक्षय कुमार से शादी के बाद भी एक्ट्रेस का शानदार जिंदगी जी रहीं हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ