OMG 2 भारत से बाहर भी की जा रही है पसंद, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन


By Amrendra Kumar Yadav18, Aug 2023 12:23 PMjagran.com

ओएमजी 2

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम की यह फिल्म एडल्ट एजुकेशन पर बात करती है।

अभिनय की तारीफ

पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार के अभिनय की तारीफ हो रही है।

विषय की तारीफ

हालांकि फिल्म गदर 2 के मुकाबले कमाई करने में सफल नहीं रही है, लेकिन इसमें उठाए गए विषय की तारीफ हो रही है।

80 करोड़ से अधिक की कमाई

फिल्म भारत में अब तक 7 दिनों 80 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है।

कुल कलेक्शन

फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 111 करोड़ रूपये हो गया है।

खुलकर होनी चाहिए बात

फिल्म में उठाए गए विषय की तारीफ हो रही है और लोगों का कहना है कि ऐसे विषय पर खुलकर बात होनी चाहिए तथा फिल्में आनी चाहिए।

फिल्म का निर्देशन

इस फिल्म का निर्देशन अमित राय ने किया है। इसकी शूटिंग महाकाल नगरी उज्जैन में हुई है, जिससे फिल्म में वहां का भाषा का असर दिखता है।

पढ़ते रहें

एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM