अभिषेक बच्चन और सैयामी खैर स्टारर फिल्म 'घूमर' आज 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
अभिषेक लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। यह फिल्म एक्टर के करियर की खास फिल्म इसलिए साबित होने वाली है क्यूंकि इसके जरिये वो 5 साल बाद पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं।
यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। जिसमें अभिषेक एक कोच की भूमिका में नजर आएंगे। और एक्ट्रेस सैयामी को ट्रेनिंग देकर उन्हें देश के लिए खेलने को प्रेरित करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें पैडमैन और पा जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' 30 करोड़ रूपये के बजट में बनकर तैयार हुई है।
वही अभिषेक की फिल्म घूमर की टक्कर सनी पाजी की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी गदर 2 से होने जा रही है।
वही फिल्म में अमिताभ बच्चन जी का भी कैमियो है। यानि घूमर में बाप-बेटे दोनों नजर आए हैं।
बता दें अभिषेक बच्चन साल 2018 में आखिरी बार फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। इसके बाद एक्टर थियेटर्स से दूर ओटीटी पर छाए रहे।
इस बीच जूनियर बच्चन ने ओटीटी पर अपना कब्जा जमाए रखा। और कई शानदार हिट वेब सीरीज और फिल्में की।