अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'ओ माय गॉड 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।
वही गदर 2 के आगे ओएमजी 2 की रफ्तार धीमी रही। सनी पाजी की फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
फिल्म ओएमजी 2 पहले दिन 10 करोड का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। ऐसे में अक्षय की ओएमजी की रफ्तार सनी पाजी की गदर 2 के आगे धीमी नजर आई।
ओएमजी 2 रिलीज से पहले कई तरह के विवादों में फंस चुकी है। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने ए सर्टिफिकेट दिया था।
इसके साथ ही फिल्म से करीब 27 सीन्स और डायलॉग्स को बदला भी गया।
वही फिल्म में एडल्ट एजुकेशन के मुद्दे को दिखाया गया है। जो कि लोगो को काफो प्रेरित कर रहा है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी समेत यामी गौतम भी अहम भूमिका में है। सभी कलाकारों की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है।