अक्षय कुमार की यह फिल्म चर्चा का विषय रही है। 11 अगस्त को फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई है।
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम ने भूमिक अदा की है।
प्रसिद्ध टी वी सीरियल रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरूण गोविल ने ओएमजी 2 में विशेष भूमिका निभाई है।
फिल्म यौन शिक्षा पर जागरूक करती है। उज्जैन के कांति शरण (पंकज त्रिपाठी) के बेटे का एमएमएस स्कूल से लीक हो जाता है। कहानी इसी पर आगे बढ़ती है।
अक्षय कुमार फिल्म में अक्षय कुमार शिव दूत बनकर आते हैं और कांति शरण की मदद करते हैं।
फिल्म की शूटिंग महाकाल नगरी उज्जैन में हुई है और डॉयलाग्स में उज्जैन के आस-पास की बोली का ध्यान रखा गया है।
फिल्म के सभी किरदारों ने जबरदस्त एक्टिंग अदा की है। पंकज त्रिपाठी का शानदार अभिनय एक बार फिर से देखने को मिला है।
फिल्म का डायरेक्शन अमित राय ने किया है। हर छोटी चीज को करीब से दिखाने की कोशिश की है। उज्जैन की संस्कृति को भी बेहतरीन ढ़ंग से दिखाया गया है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM