दुनिया में ऐसे कई शहर हैं, जो हजारों साल पहले भी अस्तित्व में थे। इन जगहों पर हजारों साल पहले भी लोग रहते थे और आज भी रहते हैं।
आज हम आपको ऐसे ही दुनिया के कुछ चुनिंदा शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से कोई पांच हजार साल पुराना तो कोई 11 हजार से भी ज्यादा पुराना है।
फिलीस्तीन के जेरिको शहर को दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक माना जाता है। जो दिखने में किसी खूबसूरत शहर से कम नहीं।
एतिहासिक दस्तावेजों की मानें तो इस शहर में 11 हजार साल पहले भी लोग रहते थे। फिलहाल इस प्राचीन शहर के स्थान पर एक कस्बा है, जहां करीब 20 हजार लोग रहते हैं।
लेबनान का बाइब्लोस शहर भी प्राचीन शहरों में से एक है। माना जाता है कि यह शहर 7000 साल पुराना है। जो अपने आप में कई इतिहास समेटे हुए हैं।
यहां 12वीं सदी में बने कई प्राचीन मंदिर और किले हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। यह शहर लेबनान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
सीरिया में यहां का एलेप्पो शहर दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक होने की वजह से पहले से ही चर्चित है। यह शहर करीब 6300 साल पुराना बताया जाता है।
यह शहर प्राचीन काल से ही एशिया और यूरोप के बीच व्यापार का एक महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। आज भी ऐसा ही माना जाता है।
अगर हम दुनिया के सबसे प्राचीनतम शहर में भारत की बात करें तो इसमें भारत का शहर वाराणसी आता है। यह शहर लाखों साल पुराना है, जो भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है।