सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन देवों के देव महादेव के लिए समर्पित होता है। इस दिन महादेव की पूजा की जाती है।
जो जातक सोमवार को महादेव की पूजा करते हैं, तो इससे उनके बिगड़े काम बन सकते हैं। इसके अलावा घर में धन का आगमन हो सकता है। आपको भी ऐसा करना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप शिवलिंग पर चढ़ाते हैं, तो इससे आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
अगर आप शिवलिंग पर शमी के फूल चढ़ाते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। इसके चलते आपके अच्छे दिन आ सकते हैं।
घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा करने के लिए आपको शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने चाहिए। आपका काम हो जाएगा।
जो जातक कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं और इससे राहत पाना चाहते हैं, तो ऐसे में उन्हें शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना चाहिए।
शिवलिंग पर चावल अर्पित करने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। इसके अलावा आपको अटका धन भी मिल सकता है। एक बार अर्पित जरूर करें।
हालांकि, आपको इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com