धनतेरस पर शिवलिंग पर ये चीजें अर्पित करने से शिव जी होंगे प्रसन्न


By Farhan Khan17, Oct 2025 05:55 PMjagran.com

धनतेरस का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर मनाया जाता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर और यमराज जी की पूजा की जाती है।  

18 अक्टूबर को होगा धनतेरस का पर्व

जानकारी के लिए बता दें, कि इस बार धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं, इस दौरान कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जो आपकी लाइफ को सफल बना सकते हैं।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें शिवलिंग पर अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न हो सकते हैं। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

काले तिल अर्पित करें

धनतेरस पर अगर आप शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।

सफेद चंदन अर्पित करें

घर में धन का आगमन और धन की तिजोरी पैसों से भरी रहे, इसके लिए आपको धनतेरस पर शिवलिंग पर सफेद चंदन अर्पित करना चाहिए। आपका काम हो जाएगा।

बिल्व पत्र अर्पित करें

अगर कोई जातक धनतेरस पर शिवलिंग पर बिल्व पत्र अर्पित करता है, तो इससे उनकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है और दिन-रात तरक्की हो सकती है।

शहद अर्पित करें

धनतेरस पर शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से आपको कारोबार में तरक्की हो सकती है। कारोबार में तरक्की होने के साथ ही आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं।

अक्षत अर्पित करें

धनतेरस जैसे शुभ दिन पर शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से आपको अटके धन की प्राप्ति हो सकती है और आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com