दीपावली काफी अहम त्योहार माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम अपना 14 साल का वनवास पूरा करने और लंका के राजा रावण को हराने के बाद माता सीता और अपने भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।
इस बार दीपावली 20 अक्टूबर को दीपावली है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां दीपावली के दौरान दीपक जलाने से आपकी बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इन जगहों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आपकी दीपावली के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
जो जातक कर्ज जैसी भयंकर समस्या से जूझ रहे हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें घर के आंगन में दीपक जलाना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
अगर आप अपने घर में धन का आगमन चाहते हैं और धन की तिजोरी को भरना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। यह सबसे इफेक्टिव उपाय है।
दीपावली के दिन अगर आप किचन में दीपक जलाते हैं, तो इससे मां अन्नपूर्णा बेहद प्रसन्न होती है और मां अन्नपूर्णा के प्रसन्न होने से आपके घर में कभी धन का भंडार कभी कम नहीं होगा।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com