भगवान विष्णु को जगत का पालनहार भी कहा जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के निमित्त पूजा-पाठ और व्रत आदि करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।
वहीं, इस तिथि पर केले के पेड़ की पूजा का भी विधान है। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन ये शुभ चीजें केले के पेड़ में अर्पित करते हैं, तो इससे आपको प्रभु श्री हरि के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त हो सकती है।
केले के पेड़ में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। साथ ही केले के पेड़ का संबंध बृहस्पति देव से भी माना गया है।
यही कारण है कि गुरुवार के दिन विशेष रूप से केले के वृक्ष की भी पूजा की जाती है, जिससे साधक पर विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।
यदि आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में जल में हल्दी मिलाकर अर्पित करते हैं, तो इससे आपका सोया हुआ भाग्य जाग सकता है।
इससे आपके अपने जीवन में अद्भुत परिणाम देखने को मिल सकते हैं और जीवन के पथ पर हमेशा आगे बढ़ते जाएंगे।
आप गुरुवार के दिन पिसी हुई हल्दी के स्थान पर केले के पेड़ में साबुत हल्दी की गांठ भी चढ़ा सकते हैं। इससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे।
विष्णु जी कृपा प्राप्ति के लिए आप केले के पेड़ में गुड़ और चने की दाल मिलाकर भी चढ़ा सकते हैं। इससे आपकी पैसों से संबंधित चिंताएं दूर हो सकती हैं।
अगर आप भी विष्णु जी की कृपा पाना चाहते हैं तो ये उपाय जरूर करें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com