सर्दियों में उबले अंडे खाने के फायदे


By Mahak Singh06, Jan 2023 06:05 PMjagran.com

अंडा

अंडा एक ऐसा फूड है जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी की पसंद में शामिल होता है, सर्दी के मौसम में अंडा कई तरह की बीमारियों से बचाता है।

अंडा खाने के फायदे

आइए जानते हैं कि कैसे उबला हुआ अंडा सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

तनाव दूर

तनाव दूर करने के लिए रोजाना उबले अंडे खाएं। इसमें विटामिन बी12 होता है, जो तनाव दूर करने में मदद करता है।

हड्डियां मजबूत

अंडे में मौजूद विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है इसलिए रोजाना उबले अंडे खाना आपकी सेहत के लिए अच्छा होता है।

प्रोटीन

अगर शरीर में कमजोरी है तो उबले हुए अंडे खाएं। इसका लगातार सेवन करने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी दूर हो जाएगी और आपको ताकत मिलेगी।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

अंडे में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन, प्रोटीन और कई पोषक तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं।

आयरन

शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना अंडे का पीला भाग खाएं।