धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रसन्न करने के लिए पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने पर कौन से संकेत दिखाई देते हैं?
जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है, उनके पास धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नियमित पूजा-पाठ करना चाहिए।
रोजाना पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होने लगती है। इस दौरान आपको कई संकेत दिखाई देने लगते हैं।
अगर आपको सपने में सांप बिल के साथ दिखाई देते है, तो यह धन लाभ का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत भी होता है।
अगर आपको सूर्यास्त के बाद 3 छिपकलियां एक साथ दिखाई देना शुभ होता है। इसका मतलब जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है।
इसका संबंध मां लक्ष्मी से होता है। सुबह झाड़ू लगाता हुआ व्यक्ति दिखाई देना शुभ माना जाता है। इसका मतलब आपको धन लाभ होने वाला है।
ज्योतिष के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर चींटियों का झुंड दिखाई देना शुभ माना जाता है। इसका मतलब आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होने वाला है।
कई फूल ऐसे होते हैं जो मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होते हैं। पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कमल और गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए।
पूजा-पाठ के समय अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ