फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस शुभ तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
महाशिवरात्रि के दिन कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में देवों के देव महादेव और मां पार्वती की पूजा करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
आज हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि पर शिव जी का किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए? ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहें। आइए इसके बारे में जानें।
अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं या मानसिक तनाव से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
अगर आप धन की परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन वर और वधू एक साथ पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
अगर आप कुंडली में शुक्र मजबूत करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com