महाशिवरात्रि पर शिव जी को बेर क्यों चढ़ाते हैं? जानें इसके फायदे


By Ashish Mishra25, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

महाशिवरात्रि 2025

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि शिवरात्रि के दिन बेर चढ़ाने से क्या होता है?

महाशिवरात्रि कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।

बेर के पेड़ का महत्व

ऐसा कहा जाता है कि बेर के पेड़ में मां लक्ष्मी का वास रहता है। महाशिवरात्रि के दिन बेर चढ़ाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

आर्थिक स्थिति होती हे मजबूत

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेर चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही, साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

शत्रुओं का होता है नाश

अगर आप शत्रुओं का सामना कर रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेर चढ़ाएं। ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है और विजय की प्राप्ति होती है।

रोगों से मिलता है छुटकारा

अगर आप कई तरह की बीमारियों का सामना कर रहे हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को बेर चढ़ाएं। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।

कार्य में मिलती है सफलता

कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता न मिलने पर शिव जी को बेर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होते हैं।

पढ़ते रहें

महाशिवरात्रि पर चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ