सावन में शिव जी का इन चीजों से अभिषेक करने से खूब होगी तरक्की


By Farhan Khan11, Jul 2025 05:40 PMjagran.com

शुरू हो चुके हैं सावन

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना शुरु हो गया है। सावन का पर्व 11 जुलाई से आरंभ हो चुका है। इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा का महत्व है।

शिव जी की पूजा करने के लाभ

सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने से फूटी किस्मत चमक जाती है। जातकों की दिन-रात तरक्की होती है। बिगड़े काम धीरे धीरे बनने लगते हैं और अटका धन भी मिल जाता है।

शिव जी का अभिषेक करने वाली चीजें

आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे सावन में शिव जी का अभिषेक करने से आपकी दिन रात तरक्की हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करें

आपको गंगाजल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में निहित अंधेरा उजाले में बदल सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है।

बेलपत्र से अभिषेक करें

शिवजी को बेलपत्र अत्यंत प्रिय हैं। सावन में शिव जी का बेलपत्र से अभिषेक करने से जातकों के घर में समृद्धि आ सकती है। उनके घर में धन का आगमन हो सकता है।

सफेद फूल

अगर आप अपने रिश्ते में मधुरता लाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शिव जी का अभिषेक सफेद फूलों से करना चाहिए क्योंकि सफेद फूल मधुरता के प्रतीक होते हैं।

पंचामृत से अभिषेक करें

आपको सावन के दौरान पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। पंचामृत दूध, दही, घी, शहद और शक्कर और गंगाजल आदि से मिलकर बनता है।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि आपको इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि अगर आप शिव जी का अभिषेक कर रहे हैं, तो आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com