हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का अत्यधिक महत्व है। इसकी पूजा की जाती है। तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है।
यह पौधा घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।
यह पौधा लगभग सभी घरों में पाया जाता है। तुलसी के पौधे में रोजाना जल अर्पित करने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
तुलसी के पौधे में जल के अलावा कुछ और चीजें भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको तुलसी में अर्पित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन की बारिश करती हैं।
तुलसी में जल अर्पित करते समय उसमें कच्चा दूध मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। यह उपाय करने से जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
तुलसी के पौधे में श्रृंगार सामग्री अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से माता तुलसी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।
तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस भी अर्पित किया जाता है। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है और धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।
तुलसी के पौधे पर ये चीजें अर्पित करने से धन की वर्षा होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com