घर की इस दिशा में रखें पायदान, रंगों का रखें विशेष ध्यान


By Ashish Mishra11, Aug 2024 06:10 PMjagran.com

घर में पायदान रखना

आपके अक्सर देखा होगा कि लोग अपने घर के दरवाजों पर पायदान रखते हैं। इसे रखते समय दिशा और रंग का विशेष ध्यान देना चाहिए।

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष की समस्या हो सकती है।

पायदान का आकार

वास्तु के अनुसार, घर में रखे जाने वाले पायदान का आकार आयताकार होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

पायदान रखने की दिशा और रंग

घर की उत्तर दिशा में मुख्य द्वार होने पर नीले रंग का पायदान उपयोग करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पूर्व दिशा में पायदान

इस दिशा में हल्के रंग का पायदान रखना शुभ माना जाता है। भूलकर भी पूर्व दिशा में काले रंग का पायदान नहीं रखना चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा

इस दिशा में हल्के पीले रंग का पायदान रखना चाहिए। वहीं, वहीं, अगर मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है, तो नीले, हरे और सफेद रंग का पायदान इस्तेमाल करना चाहिए।

घर में सकारात्मक ऊर्जा संचार

नकारात्मक ऊर्जा का सामना कर रहे लोगों को पायदान रखते समय रंग का विशेष ध्यान देना चाहिए। दिशा के अनुसार रंगों को उपयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

परिवार में खुशहाली

घर में दिशा के आधार पर पायदान के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे परिवार में खुशहाली बनी रहती है और क्लेश से छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ