सनातन धर्म में गणेश चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दिन बप्पा को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व उदया तिथि यानी 07 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश को कई चीजें चढ़ानी चाहिए।
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 07 सितंबर को शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।
भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है। गणेश चतुर्थी के दिन पूजा करते समय गणपति बप्पा को दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने लगती है।
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की पूजा करते समय गुड़ का मोदक अर्पित करना चाहिए। इसे चढ़ाने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।
भगवान गणेश को सिंदूर जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी होती है और जीवन में आने वाले संकट भी दूर होने लगते हैं।
गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को शमी का पत्ता अर्पित करना चाहिए। इसे अर्पित करने से व्यक्ति के बिगड़े काम बनने लगते हैं और इच्छापूर्ति होती है।
गणेश चतुर्थी पर इन चीजों को अर्पित करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, साधक करियर में तरक्की करता है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ