Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को व्यापार में मिलेगा लोगों का साथ, होगी तरक्की


By Ashish Mishra05, Sep 2024 06:52 AMjagran.com

व्यापार में लाभ

आज के दिन कई राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा और लोगों का साथ भी मिलेगा। वहीं, कई जातकों को व्यापार के काम से बाहर जाना पड़ सकता है।

मेष राशिफल

आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला रहेगा। शारीरिक मानसिक क्लेश पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।

वृषभ राशिफल

आज के दिन आप कही बाहर यात्रा आदि पर जा सकते है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग से हानि उठानी पड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज आप दिन उतार-चढाव बाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन परेशान रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

कर्क राशिफल

आज आपको व्यवसाय में किसी परिचित के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा आदि पर न जाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवारिक मतभेद से आप दूर रहें।

सिंह राशिफल

आज आपके पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनो का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बडी डील में आप भागीदार हो सकते हैं।

तुला राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं। किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक और थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करना पड़ सकती है।

धनु राशिफल

आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड सकता है। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा।

मकर राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपको स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है।

मीन राशिफल

आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे, कार्यक्षेत्र में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी, किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ