सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। सोमवार का दिन देवों के महादेव के लिए समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
सोमवार के दिन भगवान शिव जी की पूजा करने से आपके घर में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है। इसके अलावा आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आपको भी भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप शिवलिंग पर चढ़ाते हैं, तो इससे आपको आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।
शिवलिंग पर अगर आप गन्ने का रस अर्पित करते हैं, तो इससे न केवल शिव जी प्रसन्न होते हैं, बल्कि आपकी बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
हिंदू धर्म में अक्षत का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाते हैं, तो इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। नकारात्मक ऊर्जा का खात्मा हो सकता है।
अगर आप घर में धन का आगमन चाहते हैं और धन की तिजोरी को भरना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।
शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने से आपको आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आपके परिवार के सदस्यों की आय में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
हालांकि, आपको इन चीजों को शिवलिंग पर अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com