साल 2026 में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan29, Dec 2025 04:32 PMjagran.com

बनेगा धन राजयोग

नया साल आने में अब चंद दिन ही बाकी है। साल 2026 में न्याय के देवता शनि देव मीन राशि में उदय होंगे, जिससे धन राजयोग बनेगा। इस योग के बनने से कई राशियों के जीवन का गुड टाइम शुरू होगा।

लकी राशियां

आज हम आपको कुछ ऐसी ही राशियों के बारे में बताएंगे, जो धन राजयोग के चलते बेहद लकी साबित हो सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

तुला राशि

शनि देव के प्रभाव से आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। इस राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

आएंगे अच्छे दिन

अचानक धन लाभ होने के साथ साथ आपके परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। आपके अच्छे दिन आ सकते हैं। मान सम्मान मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और धन लाभ हो सकता है। साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दिन रात तरक्की हो सकती है। बंद किस्मत का ताला खुल सकता है।

मकर राशि

यह गोचर आपकी राशि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके जिन कार्यों में बाधा आ रही है वह पूरे हो सकते हैं। इस साल आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

जीवन में आएंगी खुशियां

परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इस साल आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। शनि देव की कृपा से इस साल आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। जीवन में खुशहाली आएगी।

नेगेटिव भाव न रखें

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी तरह का नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए क्योंकि नेगेटिव भाव से अक्सर काम बनते बनते बिगड़ ही जाते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com