Pradosh Vrat पर महादेव को अर्पित करें ये फूल, सारे संकट होंगे दूर


By Amrendra Kumar Yadav30, Aug 2024 11:42 AMjagran.com

प्रदोष व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व होता है। प्रदोष व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

मिलते हैं शुभ फल

इस दिन व्रत का पालन करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है।

अर्पित करें ये फूल

भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष को पड़ने वाला प्रदोष व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन शिव जी की पूजा करने के लिए ये फूल अर्पित करने चाहिए।

कनेर के फूल अर्पित करें

भगवान शिव को कनेर के फूल बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन ये फूल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

धतूरे का फूल

शिव जी की पूजा में धतूरे का अत्यधिक महत्व है। पूजा के समय धतूरे का फूल अर्पित करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सफेद मदार के फूल

प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय सफेद मदार के फूल अर्पित करने चाहिए। इससे कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

पारिजात के फूल हैं शिव जी को प्रिय

शिव जी को पारिजात के फूल भी बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन ये फूल अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

आक के फूल अर्पित करें

भगवान शिव की पूजा करते समय आक के फूल अर्पित करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और मंगल फल प्राप्त होते हैं।

प्रदोष व्रत के दिन ये फूल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM