पर्स में फटे नोट रखने से क्या होता है?


By Ashish Mishra08, Sep 2024 11:30 AMjagran.com

पर्स में नोट रखना

अक्सर लोग पर्स में पैसा रखते हैं। इस दौरान कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि पर्स में फटे नोट रखने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में पर्स में रखने वाली चीजों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

पर्स में फटे नोट रखने से नुकसान

अगर आप पर्स में फटे नोट रखते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपकी तरक्की भी रुक सकती है।

मां लक्ष्मी होती हैं नाराज

पर्स में फटे नोट रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती है। इससे व्यक्ति को धन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है और कारोबार में भी नुकसान होता है।

जेब में नहीं टिकता पैसा

अगर आप पर्स में फटे नोट रखते हैं, तो आपकी जेब में कभी भी पैसा नहीं टिकेगा। इसके अलावा, बिना वजह के धन खर्च होगा।

आर्थिक तंगी का सामना करना

कभी भी भूलकर पर्स में फटे नोट नहीं रखना चाहिए। इसे रखने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और कारोबार में नुकसान हो सकता है।

नोट तोड़-मरोड़ कर न रखें

पर्स में कभी भी नोट को तोड़-मरोड़ कर नहीं रखना चाहिए। इससे आय में कमी होने लगती है और व्यक्ति की बरकत रुक जाती है।

पर्स में चाबी न रखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भूलकर भी पर्स में चाबी नहीं रखनी चाहिए। इससे व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा आगमन होता है।

पढ़ते रहें

पर्स में रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ