लड्डू गोपाल, भगवान कृष्ण के ही बाल स्वरूप है। घर की सुख और शांति के लिए लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। उनकी सेवा भी की जाती है। इससे लड्डू गोपाल भी बेहद प्रसन्न होते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे भोग के बारे में बताएंगे, जिन्हें लड्डू गोपाल को लगाने से आपके दिन बदल सकते हैं। जीवन में खुशियां भी बनी रहेंगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि लड्डू गोपाल को खीर बेहद पसंद है। आपको लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगाना चाहिए। इससे आपके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
जो व्यक्ति लड्डू गोपाल को अनार का भोग लगाता है। इससे उसकी फूटी किस्मत चमकने लगती है। बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। आपको भी अनार का भोग लगाना चाहिए।
लड्डू गोपाल जी का मक्खन से शुरू से ही कनेक्शन रहा है। अगर आप अपनी हर मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो ऐसे में लड्डू गोपाल को मक्खन का भोग लगाएं।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन लड्डू गोपाल को खिचड़ी का भोग लगाने से आपको न सिर्फ शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी, बल्कि लंबे समय अटका धन भी मिल सकता है।
लड्डू गोपाल को लड्डू का भोग लगाने से व्यक्ति का जीवन संवर जाता है। गृह क्लेश से निजात मिलती है। कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाती है और तिजोरी में पैसा कभी कम नहीं होता।
जब भी लड्डू गोपाल को भोग लगाएं, तो टाइम का खासतौर से ख्याल रखें। आपको सुबह में लड्डू गोपाल को भोग लगाना चाहिए। इससे आप हर काम में सफल होंगे।
आपको लड्डू गोपाल को इन 5 चीजों का भोग लगाएं। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com