Kamika Ekadashi पर श्रीहरि विष्णु को अर्पित करें ये भोग, बरसेगी कृपा


By Amrendra Kumar Yadav29, Jul 2024 08:00 AMjagran.com

एकादशी का अत्यधिक महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत हर महीने में 2 बार रखा जाता है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

कामिका एकादशी

सावन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी कामिका एकादशी के नाम से जानी जाती है। इस दिन व्रत करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और खुशहाली आती है।

कब है कामिका एकादशी ?

कामिका एकादशी का शुभ मुहूर्त 30 जुलाई को शाम 4 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 31 जुलाई को 3 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, एकादशी व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा।

भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग

कामिका एकादशी के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को कुछ चीजों का भोग लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका भोग कामिका एकादशी के दिन लगाना चाहिए।

मखाने की खीर का भोग लगाएं

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय मखाने की खीर का भोग लगाएं। यह खीर भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती है।

पंचमेवा अर्पित करें

कामिका एकादशी के पूजा करते समय भगवान विष्णु को पंचमेवा अर्पित करें। पंचमेवा का भोग लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पंचामृत-पंजीरी का भोग

भगवान विष्णु को पंचामृत-पंजीरी का भोग लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। इसका भोग लगाने से विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

केसर की मिठाई अर्पित करें

विष्णु जी को केसर की मिठाई बहुत प्रिय है। एकादशी के दिन इसका भोग लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ आशीर्वाद देते हैं।

कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com