दक्षिण दिशा में ये चीजें रखने से होगी धन की वर्षा


By Farhan Khan27, Jul 2024 02:46 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है। किसी भी कार्य को करने से पहले वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन किया जाता है।

वास्तु शास्त्र में दिशा का महत्व

इन नियमों का पालन करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में दिशाओं का भी खास महत्व बताया गया है।

दक्षिण दिशा में रखें ये चीजें

आज हम आपको बताएंगे कि कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दक्षिण दिशा में रखने से जीवन में हमेशा पैसों की बारिश हो सकती हैं।

सोने-चांदी के गहने

सोने-चांदी के गहनों को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर और जीवन में अपार तरक्की के द्वार खुल जाते हैं।

चिड़िया की तस्वीर

घर की दक्षिण दिशा में चिड़िया की तस्वीर रखने से परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है। घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है।

झाड़ू रखना

झाड़ू का संबंध हमेशा से धन की देवी लक्ष्मी से जोड़ा गया है। वास्तु शास्त्र में घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू को रखना काफी शुभ माना गया है।

पैसों की नहीं होती है कमी

इस दिशा में झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी का आर्शीवाद मिलता है और जीवन में उसे कभी भी पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

चमेली का पौधा रखें

अगर आप घर की दक्षिण दिशा में लैवेंडर, रोजमेरी या चमेली जैसे कुछ पौधे रखते हैं, तो ऐसा करने से जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आएगा।

अगर आप चाहते हैं कि जीवन में कभी धन की कमी न हो, तो ऐसे में दक्षिण दिशा में ये चीजें जरूर रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com