आपके अक्सर घरों में लड्डू गोपाल देखने को मिल जाएंगे। आइए जानते हैं कि लड्डू गोपाल को सप्ताह के 7 दिन कौन से भोग लगाने चाहिए?
पूजा-पाठ करते समय भोग लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को भरपूर आशीर्वाद मिलता है।
सोमवार के दिन लड्डू गोपाल को खीर का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से गोपाल जी प्रसन्न होने लगते हैं।
लड्डू गोपाल को मंगलवार के दिन लाल रंग के फल जैसे सेब और अनार का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
लड्डू गोपाल को बुधवार के दिन साग रोटा और गुरुवार को पीले रंग की मिठाई जैसे लड्डू आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
लड्डू गोपाल को शुक्रवार के दिन मक्खन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए। यह भोग भगवान कृष्ण को बेहद प्रिय होता है।
लड्डू गोपाल को शनिवार के दिन तिल, बताशे या फिर खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से परेशानी दूर होती है।
लड्डू गोपाल को रविवार के दिन पंचामृत का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके ऊपर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है।
देवी-देवता को भोग लगाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ