मृत व्यक्ति के कपड़े पहनने चाहिए या नहीं? जानें


By Farhan Khan14, May 2024 05:05 PMjagran.com

मृत व्यक्ति

शास्त्रों की मानें तो मृत व्यक्ति के सामानों का उपयोग करना अशुभ संकेतों की ओर इशारा करता है।

मृत व्यक्ति के सामान का उपयोग

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मृत व्यक्ति के समानों जैसे कपड़े, गहने या फिर अन्य समानों का प्रयोग करना चाहिए या नहीं। आइए इसके बारे में जानें।

गहने न पहनें

शास्त्रों की मानें तो मृत व्यक्ति के गहने कभी भी नहीं पहनने चाहिए। हां इन गहनों को याद के तौर पर साथ में रख सकते हैं।  

आत्मा को आकर्षित करना

मृत व्यक्ति के गहने पहनने से यह उनकी आत्मा को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिसकी वजह से आत्मा को माया का बंधन तोड़ने में मुश्किलें आ सकती हैं।

गहने का नया रूप

अगर उस मृत व्यक्ति के गिफ्ट के तौर पर अपना गहना दिशा है तो उसे पहन सकते हैं। साथ ही मृत व्यक्ति के गहने को नया रूप देकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मृत व्यक्ति के कपड़े

गरुड़ पुराण की मानें तो मृत व्यक्ति के कपड़ों को कभी धारण नहीं करना चाहिए। इसे जरूरतमंदों को दान कर दें।

पड़ता है बुरा प्रभाव

दरअसल ऐसे कपड़े जानकारों के पहनने पर आत्मा को आकर्षित करती हैं। इसका व्यक्ति पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है।

ऐसे में इस बात का खासतौर से ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com