सनातन धर्म में दिवाली पर पूजा-पाठ करने का विधाान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि दिवाली पर मां लक्ष्मी को क्या अर्पित करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली पर्व 31 अक्टूबर 2024 को है। इस दिन देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ होता है। ससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति कार्यक्षेत्र में तरक्की करता है।
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद पसंद है। दिवाली के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे पैसों की कंगाली दूर होती है।
दिवाली पर पूजा करते समय मां लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और शुक्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।
मां लक्ष्मी को नारियल बेहद पसंद है। दिवाली पर पूजा करते समय इसे अर्पित करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे धन लाभ होता है।
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कौड़ी अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की कमी से छुटाकारा मिलता है।
दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
दिवाली पर पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ