दिवाली पर धन लाभ के लिए करें ये उपाय


By Ashish Mishra25, Oct 2024 01:04 PMjagran.com

दिवाली 2024

सनातन धर्म में दिवाली का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि दिवाली पर धन के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?

दिवाली कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दौरान मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

दिवाली के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे दिवाली के दिन करना शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को धन लाभ होता है।

धन के लिए उपाय

दिवाली के दिन एक मिट्टी का घड़े को लाल रंग से रंग दें। इसके बाद इस पर एक जटायुक्त नारियल रखकर जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से साधक को धन लाभ होता है।

पीपल के पेड़ पर अर्पित करें ये चीजें

दिवाली पर लोहे के बर्तन में पानी, घी, शक्कर और दूध मिलाकर पीपल के पड़ पर अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा, घी का दीपक जलाकर 11 बार परिक्रमा करें।

मंदिर में झाड़ू दान करें

दिवाली के दिन मंदिर में झाड़ू या अगरबत्ती दान करना चाहिए। इसे दान करने से दरिद्रता दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

दीपक जलाएं

दिवाली पर पूजा करते समय उत्तर दिशा में घी का दीपक जलाना चाहिए। इसे जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होती है बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को दिवाली पर इन उपायों को करना चाहिए। इसे करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

पढ़ते रहें

दिवाली पर पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ