यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से परेशानी दूर होती है। आइए जानते हैं कि विष्णु जी को क्या चढ़ाने से धन लाभ होता है?
जिन लोगों पर विष्णु जी की कृपा रहती है, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे भगवान विष्णु को चढ़ाना शुभ होता है। इन चीजों को चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीले वस्त्र चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर होती हैं।
गुरुवार को भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना चाहिए। इसे चढ़ाने से गुरु दोष दूर होने लगता है और रुके हुए कार्य भी होते हैं।
हल्दी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसे भगवान विष्णु को चढ़ाने से धन लाभ के योग बनते हैं। इसके साथ ही, परिवार में बरकत होती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गुरुवार के दिन पूजा करते समय इन चीजों को चढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से गृह क्लेश दूर और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ