अक्सर लोग शाम के समय भी काम करते रहते हैं। इससे जीवन में कई प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि शाम को कौन से काम करने से बचना चाहिए?
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे करने से धन की कमी का सामना करना पड़ता है। इससे परिवार की बरकत रुक जाती है।
अक्सर लोगों को शाम के समय कई काम न करने की सलाह दी जाती है। इन कामों को करने से आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
शाम के समय मुख्य द्वार को बंद नहीं करना चाहिए। यह खुला होने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
शाम के समय किसी दूसरे व्यक्ति को दूध, दही, हल्दी, लहसुन, प्याज और सुई नहीं देने से बचना चाहिए। इसे देने से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
कई लोग सूर्यास्त के बाद भी सोने लगते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को कंगाली का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, मां लक्ष्मी की भी कृपा नहीं प्राप्त होती है।
शाम के समय तुलसी को जल देने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा, इस पौधे को छूने से भी बचना चाहिए। वहीं, शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ होता है।
शाम को इन कामों को करने से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है। इसके साथ ही, जीवन में बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।
धन की कमी को दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ