Jaya Ekadashi पर विष्णु जी को चढ़ाएं ये 3 चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि


By Ashish Mishra06, Feb 2025 11:33 AMjagran.com

Jaya Ekadashi 2025

सनातन धर्म में जया एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि जया एकादशी पर विष्णु जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

जया एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार 08 फरवरी को जया एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

जया एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 07 फरवरी को रात 09 बजकर 26 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 08 फरवरी को रात 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं

जया एकादशी पर पूजा करते समय भगवान विष्णु को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशहाली बनी रहती है और तरक्की के योग बनते हैं।

साबूदाने की खीर का भोग लगाएं

जया एकादशी पर विष्णु जी को साबूदाने की खीर का भोग लगाना शुभ होता है। इससे साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

पंचामृत का भोग लगाएं

जया एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करते समय पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। इसमें तुलसी दल जरूर मिलाएं। इसके बिना विष्णु जी की पूजा संपन्न नहीं होती है।

केसर की बर्फी का भोग लगाएं

भगवान विष्णु को केसर से बनी मिठाई या बर्फी का भोग लगाना चाहिए। इससे नारायण की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

जया एकादशी पर इन चीजों का भोग लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ