Aaj Ka Rashifal 06 Feb: इन 5 राशियों को मिलेगी कार्य में सफलता, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra06, Feb 2025 08:17 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें, नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशिफल

आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मिथुन राशिफल

आज आप किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

कर्क राशिफल

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा।

सिंह राशिफल

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से विवाद हो सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आज रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए काम का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं।

तुला राशिफल

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं, आज आपका वह काम पूरा होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज किसी काम का ऑफर को मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें, नहीं तो हानि हो सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी काम के पूरा होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा।

कुंभ राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप लगाया जाए, जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज आप अपने साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है।