यह दिन मां लक्ष्मी को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी को क्या चढ़ाने से तिजोरी में धन भरा रहता है?
जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, उन्हें जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कई चीजें अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों को अर्पित करने से तरक्की के योग बनते हैं।
शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी के सामने कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस फूल को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख सकते हैं।
मां लक्ष्मी को नारियल बेहद पसंद होता है। पूजा करते समय एकाक्षी नारियल को लक्ष्मी जी को अर्पित करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को मां लक्ष्मी के सामने इन चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।
गृह क्लेश को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करते समय कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
मां लक्ष्मी को नारियल चढ़ाने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।
पूजा-पाठ के समय अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ