अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट


By Ashish Mishra30, Sep 2024 12:17 PMjagran.com

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहार

अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि और धनतेरस समेत कई अन्य त्योहार पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर महीने में कौन-कौन से व्रत-त्योहार हैं?

पूजा-पाठ करना

रोजान स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। पूजा-पाठ करने वालों के लिए अक्टूबर का महीना खास रहने वाला है।

सर्व पितृ अमावस्या

02 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या है। इस दिन पितरों की विधि-विधान से विदाई की जाती है। ऐसा दौरान पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद बना रहता है।

शारदीय नवरात्रि

03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

विनायक चतुर्थी और दुर्गा महानवमी

06 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी और 11 अक्टूबर को दुर्गा महानवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन नवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग कन्या को भोजन कराएंगे। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

दशहरा पर्व

12 अक्टूबर को दशहरा और शारदीय नवरात्र व्रत रखने वाले साधक पारण करेंगे। वहीं, 13 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन है।

आश्विन पूर्णिमा और करवा चौथ

17 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा मनाई जाएगी। वहीं, 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

धनतेरस और मासिक शिवरात्रि

29 अक्टूबर को धनतेरस और प्रदोष व्रत दोनों है। वहीं, 30 अक्टूबर को मासिक शिवरात्रि और 31 अक्टूबर को नरक चतुर्थी है।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ