मानसून में सबसे सुंदर दिखने के लिए पहनें Nussrat Jahan के लुक्स


By Akanksha Jain31, Jul 2024 04:40 PMjagran.com

बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहान

बंगाली सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नुसरत जहान आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस पर लाखों लोग फिदा हैं और उनकी हर अदा के दीवाने हैं।

नुसरत जहान के कूल लुक्स

वेस्टर्न से लेकर इंडियन तक नुसरत जहान का हर लुक यूनिक होता है। आज हम आपको उनके कूल लुक्स दिखाने जा रहे हैं।

मानसून में करें स्टाइल

अगर आप मानसून में भी स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो आप नुसरत जहान से फैशन और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।

शॉर्ट को-ऑर्ड सेट

फिलहाल को-ऑर्ड सेट काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। अपने लुक को शानदार बनाने के लिए आप भी शॉर्ट को-ऑर्ड सेट स्टाइल करें। 

क्रिस-क्रॉस टॉप दिखेगा कूल

पिंक कलर का ये क्रिस-क्रॉस टॉप आप भी स्टाइल कर सकती हैं। इस टॉप के साथ आप जींस या फिर स्कर्ट भी पेयर कर सकती हैं।

लाइट शॉर्ट ड्रेस

नुसरत जहान का ये लुक भी काफी कूल लग रहा है। हल्दी शॉर्ट ड्रेस को आप भी मानसून में स्टाइल कर सकती हैं।

प्रिंटेड ड्रेस करें स्टाइल

इस मौसम में आप प्रिंटेड ड्रेस को भी स्टाइल कर सकती हैं। आप नॉर्मल या फिर फ्लावर प्रिंटेड ड्रेस को पहनकर अपने लुक को शानदार बना सकती हैं।

पहने स्लीवलेस टॉप

आप नुसरत जहान के इस लुक को भी रिक्रिएट कर सकती हैं। ग्रीन स्लीवलेस टॉप के साथ एक्ट्रेस ने जींस पेयर किया है।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ