रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाडी का सीजन 14 कलर्स टीवी पर 27 जुलाई से शुरू हो चुका है। ऐसे में शो में आए सितारे खतरनाक स्टंट का सामना करते नजर आ रहे हैं।
वही हाल में शो के कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग बदतमीजी कर दी। जिसके बाद आसिम को शो से बाहर निकाल दिया गया।
रोहित शेट्टी के साथ आसिम सीजन 14 में अभिषेक कुमार के साथ भी झगड़ा करते हुए नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बिग बॉस सीजन 13 के दौरान आसिम ने दिवंगत स्टार सिद्धार्थ शुक्ला के संग टास्क के दौरान कई बार झगड़ा किया था।
इस लिस्ट में रश्मि देसाई का नाम भी शामिल है। बिग बॉस सीजन 13 के दौरान आसिम और रश्मि खूब लड़ते नजर आते थे।
बिग बॉस सीजन 13 के दौरान आसिम होस्ट सलमान खान को भी वीकेंड के वॉर के दौरान एक बार अपना रुतबा दिखा चुके हैं। जिसके बाद सलमान ने उन्हें खूब सुनाई थी।
आसिम रियाज ने बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा के साथ भी जमकर लड़ाई-झगड़े किए थे। आखिरकार सिद्धार्थ की डेथ के बाद दोनों ने दुबारा दोस्ती कर ली थी।