स्लिम गर्ल्स पर हॉट दिखेंगे ऐसे यूनिक ब्लाउज डिजाइन


By Akanksha Jain31, Jul 2024 04:11 PMjagran.com

यूनिक ब्लाउज डिजाइन

अपने साड़ी या फिर लहंगा लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस तरह के यूनिक ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं।

स्लिम गर्ल्स करें स्टाइल

आज हम आपको साउथ स्टार कीर्ति सुरेश के शानदार ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। स्लिम गर्ल्स इस तरह के ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं।

बैकलेस ब्लाउज डिजाइन

कीर्ति सुरेश की तरह अगर आप अपने लुक को हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप इस तरह के बैकलेस ब्लाउज को पहन सकती हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन

येलो कलर की साड़ी के साथ कीर्ति सुरेश ने मिरर वर्क हॉल्टर नेक ब्लाउज पेयर किया है। हॉल्टर नेक ब्लाउज आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

स्ट्रैपलेस ब्लाउज डिजाइन

पर्पल कलर की रफल साड़ी के साथ कीर्ति सुरेश ने स्ट्रैपलेस ब्लाउज को स्टाइल किया है। एक्ट्रेस का ये लुक यंग गर्ल्स पर खूब जचेगा।

बोट नेक ब्लाउज डिजाइन

अगर आप अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं तो आप कीर्ति सुरेश की तरह ही बोट नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं।

लीफ पैटर्न ब्लाउज

आप कीर्ति सुरेश के इस लुक को भी कॉपी कर सकती हैं। लीफ पैटर्न ब्लाउज में एक्ट्रेस का लुक हॉट लग रहा है।

कोटी ब्लाउज डिजाइन

कीर्ति सुरेश ने ब्लैक प्लेन साड़ी के साथ गोल्डन कोटी ब्लाउज को पेयर किया है। आप भी एक्ट्रेस के इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ