अगस्त में ओटीटी पर मचेगा धमाल, ये फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज


By Amrendra Kumar Yadav31, Jul 2024 03:36 PMjagran.com

सिनेलवर्स के लिए खास है अगस्त महीना

आने वाला अगस्त महीना सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। आज के समय में अधिकतर लोग सिनेमाघरों की बजाय ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना अधिक पसंद करते हैं।

ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज

अगस्त महीने में ओटीटी पर कुछ बेहद शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने को हैं। इन फिल्मों और सीरीज की बात करेंगे।

फिर आई हसीन दिलरुबा

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में विक्रांत मेसी और तापसी पन्नू लीड रोल में हैं।

स्लीपिंग डॉग्स

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म लायंसगेट प्ले पर 2 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें एक स्पाई की कहानी दिखाई गई है, जो याददाश्त कमजोर होने पर भी केस सॉल्व करने की कोशिश कर रहा है।

संजय दत्त और रवीना टंडन की घुड़चढ़ी

वहीं, जियो सिनेमा पर 9 अगस्त को स्ट्रीम की जाएगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें संजय दत्त और रवीना टंडन के अलावा पार्थ समथान और खुसाली कुमार लीड रोल में हैं।

किंगडम ऑफ प्लेनेट ऑफ द एप्स

इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 2 अगस्त से देख सकते हैं। इसे मई में थिएटर में रिलीज किया गया था। फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकते हैं।

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखें किल

वहीं, करण जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म किल भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 30 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इसमें जबरदस्त वायलेंस दिखाया गया है। मशहूर डांसर राघव जुयाल ने नेगेटिव रोल किया है।

अमेजन प्राइम पर देखें कल्कि

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर यह फिल्म 23 अगस्त को देख सकते हैं। इसमें प्रभास, दीपिका और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं।

अगस्त महीने में ओटीटी पर ये शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com