फेस्टिव सीजन में नूर बढ़ा देंगे Divya Khosla के ट्रेंडी नेकपीस


By Shradha Upadhyay31, Jul 2024 03:00 PMjagran.com

दिव्या खोसला शानदार अभिनेत्री

दिव्या खोसला बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री और निर्माता निर्देशक भी हैं। जो अबतक कई फिल्मों में अभिनय और डायरेक्शन कर चुकी हैं।

दिव्या खोसला फैशन क्वीन

एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ दिव्या फैशन क्वीन भी हैं। जिनके ऑउटफिट से लेकर एक्सेसरीज हर लुक क्लासी होता है।

दिव्या खोसला ट्रेंडी नेकपीस

आज हम आपको दिव्या खोसला का ट्रेंडी नेकपीस कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप इस फेस्टिव सीजन किसी भी इंडियन और वेस्टर्न ऑउटफिट संग पहन सकती हैं।

पर्ल विद स्टोन नेकपीस

अभिनेत्री ने ब्लैक गाउन के संग व्हाइट बिग पर्ल विद ग्रीन स्टोन नेकपीस कैरी किया हुआ है। जो एकदम रॉयल लुक दे रहा है।

सिल्वर जालीदार नेकपीस

आप भी दिव्या की तरह अपनी किसी गोल्डन साड़ी या लहंगे के संग ऐसा सिल्वर जालीदार नेकपीस कैरी करके अप्सरा बना सकती हैं।

गोल्डन ग्रीन स्टोन चोकर

एक्ट्रेस ने रेड साड़ी के साथ गोल्डन और ग्रीन स्टोन चोकर नेकपीस पहना हुआ है। जो काफी ब्यूटीफुल लग रहा है।

कुंदन नेकपीस

इस तरह के कुंदन नेकपीस एथनिक ऑउटफिट के संग बेहद गॉर्जियस लुक देते हैं। डीवा ने गोल्डन रेड कुंदन चोकर नेकपीस के साथ पर्ल माला पहनी हुई है।

मल्टी लेयर चोकर

इस तरह के मल्टी लेयर चोकर नेकपीस काफी ट्रेंड में चल रहे हैं। ऐसे में आप दिव्या खोसला के जैसे व्हाइट मल्टी लेयर चोकर नेकपीस को कॉपी कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ