नुसरत भरुचा बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री हैं। जो कि अबतक के करियर में एक से बढ़कर हिट फिल्में दे चुकी हैं। उनकी एक्टिंग के लाखों दीवाने हैं।
अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ डिफरेंट ऑउटफिट में बोल्ड लुक्स को लेकर सेंसेशन बनी रहती हैं। उनका हर लुक इंटरनेट पर तबाही मचा देता है।
गर्मियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में यदि आप कहीं वेकेशन पर जाने का प्लान बना रही हैं, तो नुसरत की इन शार्ट ड्रेसेज से स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं।
अभिनेत्री की पर्पल कलर काफ्तान स्टाइल ड्रेस को आप किसी भी बीच वेकेशन पर कैरी करके खुद को स्मार्ट लुक दे सकती हैं।
समर वेकेशन पर आप नुसरत की प्लेन हाल्टर नेक ड्रेस को स्टाइल करके खुद को हॉट बना सकती हैं।
गर्मियों के लिए एक्ट्रेस की लेवेंडर कलर चेक प्रिंट शार्ट ड्रेस बेस्ट है। इसे आप समुन्दर किनारे या घूमने के लिए ट्राई कर सकती हैं।
नुसरत भरुचा ब्लैक कलर की शर्ट स्टाइल ड्रेस में काफी ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। आप भी इसे कॉपी कर सकती हैं।
एक्ट्रेस का सिंपल सोबर फ्लोरल ड्रेस लुक भी समर वेकेशन के लिए परफेक्ट है। आप इससे भी आइडिया ले सकती हैं।