अनन्या पांडे इंडस्ट्री की फेमस स्टार किड हैं। जो कि दिग्गज एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था।
अभिनेत्री अपने ऑउटफिट फिटनेस और ब्यूटी को लेकर यंग गर्ल्स के लिए इंस्पिरेशन बनी रहती हैं। उनके हर लुक को रीक्रिएट किया जाता है।
यदि आपको भी फंकी ड्रेसेज पहनने का शौक है तो आप डीवा की इन ड्रेसेज से आइडिया लेकर खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
हाल में अनन्या ने पिंक कलर के ट्राउजर क्रॉप टॉप में इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फंकी लुक शेयर किया है। जिसपर स्पिनर डिजाइन बना हुआ है।
अभिनेत्री फ्लोरल प्रिंट क्रोशिया शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में काफी स्मार्ट लग रही हैं। टीनेज गर्ल्स इसे समर में ट्राई कर सकती हैं।
ग्रीन कलर के शॉर्ट्स ब्लेजर और व्हाइट शर्ट में डीवा का फंकी बॉसी लुक देखा जा सकता है। इस ऑउटफिट पर स्प्रेड कलर्स प्रिंट काफी शानदार लग रहा है।
आप भी अनन्या की तरह पिंक कलर की डेनिम के साथ मल्टीकलर टॉप को कैरी करके खुद को गॉर्जियस लुक दे सकती हैं।
अभिनेत्री ब्लू कलर की बेगी डेनिम पेंट क्रॉप टॉप में अपने किलर लुक से सबको दीवाना बना रही हैं। यंग गर्ल्स के लिए ये बेस्ट लुक है।