इस मूलांक के लोग परिवार के लोग साबित होते हैं बेहद लकी


By Farhan Khan05, Jul 2025 03:34 PMjagran.com

मूलांक है जरूरी

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंकशास्त्र भी विशेष अहमियत रखता है। अंक शास्त्र के अंतर्गत मूलांक आता है और मूलांक 01 से 09 तक होते हैं। ये हमारे जीवन की दिशा बदलने का काम करते हैं।

परिवार के लिए लकी मूलांक

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो परिवार के बेहद लकी साबित होते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

मूलांक 06

हम आपको मूलांक 06 के बारे में बता रहे हैं। जिस व्यक्ति का जन्म 06 ,15 ,24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 06 होता है और मूलांक 06 के स्वामी शुक्र देव होते हैं।

अपने काम को पूरा करके दम लेना

मूलांक 06 वाले लोग नए नए कपड़े पहनने का शौक रहता है। हमेशा सज -धज कर रहते है। ऐसे लोग अपने सभी कार्य ठीक ढंग से करते है। जब तक पूरा काम नहीं होता है, चैन से नहीं बैठते है।

सामाजिक कार्यों में रुचि रखना

ये कला, संगीत और नृत्य, नाटक, गायन, फैशन में बेहद अच्छे होते हैं। इसके अलावा ये सामाजिक कार्यों में काफी रुचि रखते हैं। ये लोग बहुत कम उम्र में ही पैसा, पॉवर, शोहरत, इज्जत सब अपना बना लेते हैं।

मिलता है सम्मान

ये लोग समाज में खूब मान-सम्मान कमाते हैं। ये लोग रोमांटिक होते हैं और लाइफ़ में कई बार प्यार करते हैं। मूलांक 06 वाले जातक परिवार के लिए बेहद लकी साबित होते हैं।

दिल खोलकर खर्च करना

जिन जातकों का मूलांक 06 होता है। ऐसे मूलांक वाले लोग दिल खोलकर खर्च करते हैं और कंजूसी पसंद नहीं करते। हालांकि, इनकी ये आदतें कई बार इन्हें मुश्किल में डाल देती है।

बुढ़ापा देरी से आना

इन लोगों को बुढ़ापा देरी से आता है, ये सुगठित शरीर वाले होते हैं क्योंकि ये अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए नए नए प्रयास करते रहते हैं। ये किस्मत के धनी माने जाते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com