सावन में सपने में ये चीजें दिखने से व्यक्ति की खुल जाती है किस्मत


By Farhan Khan04, Jul 2025 05:57 PMjagran.com

सपने होते हैं जरूरी

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है और सपने ही हमें भविष्य में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देते हैं। सपने देखना जरूरी होता है।

सपने में दिखने वाली शुभ चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सपने में देखने से व्यक्ति की किस्मत खुल सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

11 जुलाई से शुरू होंगे सावन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सावन का महीना आने में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 जुलाई को सावन शुरू हो जाएंगे। देवों के देव महादेव को सावन का महीना बेहद प्रिय होता है।

शिवलिंग दिखना

अगर सावन के महीने में आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दिया है, तो इसका मतलब है कि आपके जल्द लौटरी लगने वाली है। आप कभी भी धनवान बन सकते हैं।

बनेंगे बिगड़े काम

धनवान बनने के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है। आपको आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। आपके बिगड़े काम जल्द बन जाएंगे।

सफेद सांप दिखना

सावन के महीने में सफेद सांप का सपना शुभ माना जाता है और यह भगवान शिव की कृपा का भी प्रतीक है। इस सपने का अर्थ है कि आपके जल्द दिन बदलने वाले हैं।

चमकेगी फूटी किस्मत

दिन बदलने के साथ-साथ आपके जीवन में छाया अंधेरा उजाले में बदल सकता है। आपकी फूटी किस्मत चमक सकती है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है।

त्रिशूल दिखना

सपने में त्रिशूल के दिखने का मतलब है कि आपको लंबे समय से अटका धन जल्दी मिल सकता है। आपकी सभी परेशानियों का जल्दी अंत हो सकता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com