ज्योतिष शास्त्र के जरिए व्यक्ति के जीवन, भविष्य और उसके व्यक्तित्व के बारे में काफी कुछ जानकारी हासिल की जा सकती है।
अंक शास्त्र में व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों के आधार पर मूलांक और भाग्यांक निकाले जाते हैं। मूलांक 1 से 9 के बीच होता है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो दूसरों के दिमाग कम खाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में जानें।
हम आपको मूलांक 2 के बारे में बता रहे हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2,11,20 और 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होता है।
इस मूलांक के लोगों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। इसके चलते ये केयरिंग नेचर के होते हैं। यह अपने आसपास के लोगों का बहुत ध्यान रखते हैं।
इस मूलांक के लोगों के व्यवहार में एक बात यह देखने को मिलती है कि यह कम बोलना पसंद करते हैं।
यह ज्यादा नहीं बोलते और जहां जरूरत होती है, वहीं ओपिनियन देते हैं। कम बोलने की आदत की वजह से कई बार यह अपने विचारों को सहजता के साथ नहीं रख पाते।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com